Reading
Add Comment
जिसे हिंदी में आधुनिकता कहते हैंउसने झूठ की चादर ओढ़ ली है
दिखावे की इस दुनिया ने
लोगों की असलियत भी भुला दी है
छोटे कपडे पहनना
बात बात में अंग्रेजी के ३-४ शब्द बोलना
बालों को लाल नीला रंगना
या फिर फटी हुई जीन्स पहनना
बस यही सबने इसकी परिभाषा बना दी है
शरीर के अंग दिखाने से कोई मॉडर्न नहीं हो जाता
अंग्रेजी के २-४ शब्द बोल देने से कोई मॉडर्न नहीं हो जाता
पहले दुनिया के बारे में जान लेना
अपनी हैसियत को सही मायने में बड़ा लेना
क्युकी झूट की दुनिया में जीने से कोई मॉडर्न नहीं हो जाता
असल में क्या होती है
आधुनिकता?
अपने इतिहास को देखते हुए
नई चीजों को जानना
दुनिया भर का ज्ञान बटोरना
संस्कृति को साथ ले कर आगे बढ़ना
अपने संस्कारों को दुनिया को दिखाना
जो जितना ज्ञानी वो उतना मॉडर्न
बस इतना ही है
आधुनिकता का मतलब !!
0 Comments:
Post a Comment