Reading
Add Comment
आत्महत्या
किसी भी समस्या का अंत नहीं है होता
याद रख इससे तेरे जाने के बाद
एक नए अध्याय का जन्म है होता
कोई समस्या ज़िन्दगी से बड़ी नहीं होती
ऐसा कोई ताला नहीं होता जिसकी चाबी नहीं होती
जीवन तो हो जाएगा समाप्त
लेकिन इससे कोई भी समस्या हल नहीं होती
जो है गम दिल में उसको कर साझा अपनों से
अंदर ही अंदर क्यूं है घुटता
जो अपनें है साथ देंगे तेरा
छोड़ दे झूूटी उम्मीद अब बेगानों से
ज़िन्दगी गवां कर कोई फायदा होता नहीं
तेरे जाने के बाद झेलेंगे तेरे अपने ही
लोगो की चार बातों को
पर जिस वजह के लिए ज़िन्दगी गंवाते उसका कुछ जाता नहीं
तू तो चला जाएगा सब छोड़ के
मां बाप का हाथ छोड़ के
क्या होगा उनका एक बार सोच ले
जाएगा जिनके हर एक सपने तोड़ के
वक़्त अच्छा हो या बुरा बदलता जरूर है
और ये तो जीवन का दस्तूर हैं
कल खुशियों से खेलेगा
अगर आज तू मजबूर है
छोड़ दे अब रोना
कर हिम्मत और सामना कर परेशानी का
जो तेरी इस परिस्थिती के रचयिता है
पलट दे पन्ना उनकी इस कहानी का
0 Comments:
Post a Comment