Reading
Add Comment
और जो चेहरे से झलकती है
वहीं सिर्फ सुंदरता नहीं होती
काले गोरे का भेदभाव ये कैसा
दिल में झांक कर के तो देखो
काले के दिल में सादगी
तो कहीं गोरे के दिल में होगा धोखा
बदसूरती की निशानी
मोटे पतले शरीर की बनावट
जब मन ही है कपटी
तो किस काम की है ये दिखावट
ओढ़े बैठे है सब नकाब
खूबसूरती कह कर जिसको
खूबसूरती तो कहते उसको
जो बहता मां के चेहरे से
रोटी बना गर्मी में पसीना बन कर
तेज धूप में खेती करती
औरत के चेहरे की धूल
वो मेहनत की सुंदरता है
उसे गंदकी समझने की ना कर तू भूल
शरीर को सुन्दर बनाते बनाते
दिल को पीछे छोड़ दिया
किस काम की वो सुंदरता
जब दिल को ही घमंड से ढक दिया
शरीर स्वस्थ बनाओ
लेकिन मन को मत पछाड़
जब मन ही होगा गंदा
तो छरहरी काया और सुन्दर चेहरा
दुनिया को लगेगा सिर्फ कबाड़
0 Comments:
Post a Comment